चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहनों व कैश पर किया हाथ साफ

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Dec, 2022 12:49 PM

thieves targeted the wedding house looted jewelry and cash akhs of rupees

आए दिन चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं। पुलिस का इन्हें जरा भी डर नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण सिरसा के मुल्तानी कॉलोनी में देखने को मिला...

सिरसा (सतनाम) : आए दिन चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं। पुलिस का इन्हें जरा भी डर नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण सिरसा के मुल्तानी कॉलोनी में देखने को मिला जहां देर रात चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया और लाखों रुपए के गहने व नकदी लेकर चोर भाग गए। चोरी की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घर के लोग शादी के सिलसिले में मैरिज पैलेस में गए हुए थे। घर में ताला देखकर चोरों ने इसे निशाना बनाया। चोर इतने बेखौफ थे कि घर में पहली व दूसरी मंजिल पर चोरों ने पूरा समान खंगाल डाला। वहीं ऊपर की मंजिल पर कमरे में सो रही महिला से चाकू के बल पर गहने व केश लूट लिया। शादी में पहुंचे रिश्तेदार दीपक कुमार ने कहा कि वह अपनी पत्नी को घर छोड़ने के लिए करीब 2:00 बजे पहुंचे थे उसके बाद करीब 10 मिनट बाद ही चोर बाहर लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी साधु राम ने बताया कि रात को ही पुलिस को सूचना मिली थी तभी से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

PunjabKesari

गौर रहे कि पहले चोरों ने घर की रेकी की उसके बाद गेट के बाहर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले कोर्ट कॉलोनी के घर में दिदहाड़े चोर घर में घुस गए थे जहां से नकदी व सोना लेकर फरार हो गए थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!